{"_id":"5ad7a3074f1c1b86098b554d","slug":"we-are-ready-with-plans-for-chris-gayle-kl-rahul-says-tom-moody-coach-of-sunrisers-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है IPL 2018 की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी, अब क्रिस गेल-केएल राहुल के लिए SRH ने बनाया खास प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ये है IPL 2018 की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी, अब क्रिस गेल-केएल राहुल के लिए SRH ने बनाया खास प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2018 में गुरुवार को खेले जाने वाले 16वें मैच में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किल चुनौती होगी। जीत के रथ पर सवार सनराइजर्स हैदराबाद दोबारा पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 की पोजिशन हासिल करना चाहेगी। मगर उनकी इस राह में क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे 2 खतरनाक खिलाड़ी रोड़ा बनकर खड़े हुए हैं। दोनों ने ही पिछले मुकाबलों में गजब का खेल दिखाया है। अगर यह जोड़ी क्रीज पर एक बार जम गई तो विपक्षी की बखिया उधेड़ते देर नहीं लगाएगी, यह बात SRH के कोच बखूबी समझते हैं, यही कारण है कि इस जोड़ी के लिए खास प्लान बनाया गया है।
2 of 4
- फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी से किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल और केएल राहुल पर जब टॉम मूडी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। मगर हमने दोनों के लिए एक अलग प्लान बना रखा है। मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी का खेल अलग होता तो कहीं न कहीं वो विरोधी टीम के लिए खतरनाक भी होता है। हालांकि उन्होंने साफ-साफ उस खास प्लान के बारे में कुछ जिक्र नहीं किया।
3 of 4
टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के बारे में और बात करते हुए मूडी ने कहा कि, 'मैंने शुरू में ही अपने खिलाड़ियों से कह दिया था कि इस बार हमारे साथ डेविड वॉर्नर नहीं हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि हम पिच पर जाकर उनकी तरह खेलना शुरू कर दें। मूडी ने आगे कहा, 'सारे बल्लेबाज अलग होते हैं और सबका खेलने का स्टाइल भी अलग होता है। इस बार हमारा टॉप ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले अलग है। हमें उसी को देखते हुए इस बार के आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और टीम को मजबूत स्थिति में लाना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि अपने 3 मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल पर केकेआर के बाद नंबर 2 पर चल रही है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 3 मैच में 2 जीत के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। घरेल परिस्थितियों और दर्शकों के बीच इस मैच को जीतकर वो टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।