फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: इन 5 योद्धाओं के दम पर KKR ने राजस्थान में किया किला फतह, प्वॉइंट्स टेबल में भी मारी बाजी

Thu, 19 Apr 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Here are the 5 match winners of Kolkata Knight Riders over Rajasthan Royals
IPL 2018 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेजबान राजस्थान रॉयल्स को रॉयल अंदाज में पटका। एकतरफा मुकाबले में केकेआर के खिलाड़ी किसी योद्धा की तरह मैदान पर खेले। टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। RR ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में KKR ने 18.5 ओवर्स में ही इस लक्ष्य को पाते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। अगली स्लाइड में जानिए KKR के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस जीत के साथ अपनी टीम को पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन बना दिया।

नितीश राणा

IPL 2018: Here are the 5 match winners of Kolkata Knight Riders over Rajasthan Royals
- फोटो : ipl
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले नितीश राणा के लिए यह सीजन बेहद शानदार गुजर रहा है। पहले गेंदबाजी में महज 11 रन देकर 2 विकेट चटकाने वाले नितीश ने बाद में बल्ले से भी कमाल दिखाया। युवा खिलाड़ी ने 27 गेंद पर 35 रन की न सिर्फ अहम पारी खेली बल्कि कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ जबरदस्त साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। राणा को उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लगातार दूसरी बार मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

सुनील नरेन

IPL 2018: Here are the 5 match winners of Kolkata Knight Riders over Rajasthan Royals

केकेआर के ट्रंप कार्ड माने जाने वाले सुनील नरेन गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए थे, उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। मगर उनके बल्ले ने आज फिर कमाल कर दिखाया। 2012 और 2014 की IPL विजेता टीम के सदस्य रहे सुनील अब एक ओपनर के तौर पर टीम के स्तंभ बन चुके हैं। पहले ही ओवर में क्रिस लिन के आउट हो जाने के बाद रॉबिन उथप्पा के साथ मिलकर उन्होंने न सिर्फ टीम को तेज शुरुआत दिलाई बल्कि 5 चौके और 1 जबरदस्त छक्के के साथ 35 रनों की उपयोगी पारी भी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Here are the 5 match winners of Kolkata Knight Riders over Rajasthan Royals
- फोटो : IPL official web
अपने खेल से रॉबिन उथप्पा ने आज फिर बता दिया कि टीम इंडिया में वापसी करने के लिए वो कितना तड़प रहे हैं। पहले ही ओवर में करारा झटका लगने के बाद उन पर टीम को तेज और ठोस शुरुआत दिलाने का भार था, जिसे उथप्पा ने बखूबी निभाया। अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए रॉबिन ने आक्रामकता के साथ-साथ समझ भरी पारी खेली। हालांकि वो अर्धशतक से चूक गए। 6 चौकों और 2 छक्को की मदद से उन्होंने 36 गेंदों पर 48 रन बनाए।
विज्ञापन
IPL 2018: Here are the 5 match winners of Kolkata Knight Riders over Rajasthan Royals
- फोटो : ipl
दिनेश कार्तिक ने एक बार कप्तान के रूप में खुद को साबित किया। चाहे फिल्ड सेटिंग हो या फिर गेंदबाजों का इस्तेमाल उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से सभी को अपनी ओऱ आकर्षित किया। विकेट के पीछे आज कार्तिक की फूर्ती देखते ही बनी जब उन्होंने हवा में उड़ते हुए अजिंक्य रहाणे को पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बल्लेबाजी में भी ये शानदार खेल जारी रहा। 23 गेंदों पर तेज 42 रनों की अपनी पारी में 'डीके' ने सिंगल-डबल भी जमकर दौड़े। आखिरी में विजयी छक्का दागते हुए मैच को खत्म करना उनकी इस लाजवाब पारी में चार चांद लगाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed