आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद से बृंदा स्टेडियम (मोहाली) में होगा। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद जहां अब तक अपने तीनों ही मैच जीतने में कामयाब रही है, वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं।
IPL 2018: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर SRH का विजयी रथ रोकने उतर सकती है KXIP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर
चेन्नई के खिलाफ 33 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेलने वाले क्रिस गेल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकत हैं। इस सीजन में राहुल ने आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। ओपनर बल्लेबाजों के बाद कर्नाटक के इनफॉर्म बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
मिडर ऑर्डर
शीर्ष बल्लेबाजों के बाद मिडल ऑर्डर में करुण नायर, युवराज सिंह और आरोन फिंच पंजाब की बल्लेबाजी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन फिंच से जिस तरह की उम्मीद की जाती है, उस तरह की बल्लेबाजी इस सीजन में अभी तक देखने को नहीं मिली है।
स्पिन डिपार्टमेंट
कप्तान रविचंद्र अश्विन के अलावा मुजीब उर रहमान सनराइजर्स हैदराबाद के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाने का काम करेंगे। अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज मुजीब ने इस सीजन में अपने गेंदबाजी से दिग्गजों को काफी प्रभावित किया है।
फास्ट बॉलिंग
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्र्यू टाई की तेज गेंदबाजी इस मैच में किंग्स इनेवन पंजाब के लिए काफी मायने रखती है। यदि टाई शुरुआत में सनराइजर्स को बड़े झटके देती है तो पंजाब घरेलू मैदान पर आसान से जीत दर्ज कर पाएगी। तेज गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में एंड्र्यू टाई को मोहित शर्मा और बरिंदर सरन का साथ मिलेगा।