टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल का बुधवार को जन्मदिन था। वह 26 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक अलग अंदाज में राहुल को बर्थडे विश किया है।
Video: राहुल के बर्थडे पर 'गब्बर' ने किया Funny wish, हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कार में से बहुत सी बच्चियां उतर रहीं। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इतनी बच्चियां इस कार में कैसे बैठी होंगी। इस दौरान शिखर ने मजाक करते हुए कहा है कि लगता है कि सब राहुल की बर्थडे पार्टी में जा रहीं हैं। इसके बाद शिखर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे राहुल ब्रो'।
Lagta hai sab @rahulkl ke birthday party pe jaa rahe hai😂😂😋😋. Happy birthday bro🤗🤗🎂🎂
A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on
बता दें कि खबर लिखे इस वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि सात सौ से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। फिलहाल राहुल आईपीएल में खेलने में मस्त हैं। वह इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे हैं।
किग्स इेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। भले ही उनका बल्ला टीम इंडिया के मैच के दौरान नही चला हो, लेकिन आईपीएल में वह खूब रन बरसा रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में उनके नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मोहाली में केवल 14 गेंदों में आईपीएल का अब तक का सबसे तेज फिफ्टी बनाई थी।
आईपीएल के इस सीजन के तीन मैचों में राहुल ने कुल मिलाकर 98.52 के शानदार स्ट्रॉइक रेट से 135 रन बनाए है। हालांकि राहुल का आईपीएल करियर शानदार है। उन्होंने आईपीएल करियर में 42 मैचों में 860 रन बना चुके हैं।