टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को आईपीएल सीजन-11 में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। आईपीएल नीलामी में फ्रैंचाइजियों का कहना था कि ईशांत के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन पर दांव खेलना उन्हें काफी महंगा पड़ सकता है।
VIDEO: काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रहा IPL का फ्लॉप खिलाड़ी, फ्रैंचाइजियों ने की थी बेवफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने सबको गलत साबित कर दिया है। बता दें कि आईपीएल में मौका न मिलने के बाद वह इंग्लैंड में काउंट क्रिकेट खेलने चले गए और वहां जाकर उन्होंने मैदान पर जमकर आग उगली।
बर्मिंघम में खेले जा रहे डिवीजन 2 के मुकाबले में ससेक्स की टीम के लिए डेब्यू करने वाले ईशांत शर्मा ने वार्विकशायर के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ईशांत ने पहले ही मैच में 5 विकेट झटके हैं। ईशांत ने पहली पारी में 53 रन देकर तीन विकेट और फिर दूसरी पारी में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
ईशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी का एक वीडियो क्लिप ससेक्स क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इससे पहले ईशांत शर्मा को इस सीजन 75 लाख के बेसप्राइज पर आईपीएल की नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।
बता दें ईशांत शर्मा के अलावा चेतेश्वर पुजारा के बारे में भी कहा जा रहा था कि वह काउंट क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जाएंगे। वहीं भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले कप्तान विराट कोहली भी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जा सकत हैं।
Five wickets for @ImIshant on his @CountyChamp debut! 💫
Highlights from day four of our season opener vs. Warwickshire are available now. #gosbts
➡️https://t.co/dS7WoXhAyj pic.twitter.com/r3gx944P8C