{"_id":"5ad84f1c4f1c1b3a0b8b5504","slug":"ipl-2018-sunrisers-hyderabad-predicted-xi-against-kings-xi-punjab-match-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KXIPvSRH: इन 11 खिलाड़ियों के जरिये चौथे जीत पर दांव लगाएगी सनराइजर्स हैदराबाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KXIPvSRH: इन 11 खिलाड़ियों के जरिये चौथे जीत पर दांव लगाएगी सनराइजर्स हैदराबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 11वें सीजन का 16वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच गुरुवार को मोहाली के बिंद्रा स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। गुरुवार को अपना चौथा मुकाबला खेलेगी। आइये जानते हैं कि कप्तान केन विलियमसन किन 11 खिलाड़ियों के साथ चौथा मुकाबला जीतने उतर सकते हैंः-
ओपनर्स
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : ipl
ओपनर्स की भूमिका में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा खेलते नजर आएंगे। दोनों ही शानदार बल्लेबाज हैं। धवन अभी तक के मैचों में कुल मिकार 130 रन बनाए हैं, जबकि साहा ने 51 रन की पारी खेली है।
मिडिल ऑर्डर
3 of 5
मनीष पांडे
- फोटो : ipl
मिडिल ऑर्डर की भूमिका में कप्तान केन विलियमसन और टीम इंडिया के 28 वर्षिय खिलाड़ी मनीष पांडे का खेलना तय माना जा रहा है। कप्तान विलियमसन ने तीनों मैचों में कुल मिलाकर 92 रन बनाए हैं। वही, शाकिब अल हसन भी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। शाकिब ने तीन मैचों में 39 रन देकर 5 विकेट झटके हैं, जबकि मनिष पांडे का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलराउंडर
4 of 5
युसूफ पठान
- फोटो : file photo
ऑलराउंडर की भूमिका युवा खिलाड़ी दीपक हुड्डा और यूसुफ पठान निभा सकते हैं। अभी तक के तीनों मैचों में यूसुफ पठान और दीपक ने 31 और 37 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
गेंदबाज
5 of 5
राशिद खान
गेंदबाजी में राशिद खान स्पिनर्स की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्त कौल और बिली स्टनलेक का खेलना तय माना जा रहा है। राशिद खान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हैं। वह तीनों मैचों में कुल मिलाकर 2 विकेट लिए हैं। वहीं, कुमार ने 2 मैचों में 0 रन देकर 4 और बिली ने 3 मैचों में 5 रन देकर 5 विकेट झटके हैं। अभी तक के मुकाबले में बिली का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।