{"_id":"5d7f56078ebc3e015105b66d","slug":"what-is-ms-dhoni-future-with-indian-cricket-and-chennai-super-kings-explains-n-srinivasan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में क्या है धोनी का भविष्य, चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक श्रीनिवासन ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में क्या है धोनी का भविष्य, चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक श्रीनिवासन ने दिया बड़ा बयान
12 सितंबर को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर धोनी संग तस्वीर क्या शेयर की फैंस ने उसे माही के संन्यास की अटकलों से जोड़ दिया। खुद सामने आकर विराट को फोटो और उसे शेयर करने के पीछे अपनी सोच पर प्रकाश डालना पड़ा। अब धोनी के बेहद करीबी माने जाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने भारतीय विकेटकीपर के भविष्य को लेकर ताजा बयान दिया है।
2 of 5
धोनी और श्रीनिवास
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रह चुके श्रीनिवासन ने धोनी के आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम में उनके भविष्य को लेकर बड़ी बात की है। उन्होंने कहा, 'मैं केवल एक बात कह सकता हूं। आईपीएल के अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई के कप्तान होंगे। साथ ही वे भारतीय टीम के लिए भी खेलते रहेंगे।
3 of 5
यूएस में फैन के साथ धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी की अमेरिका से तस्वीरें वायल हो रहीं हैं। फोटो में धोनी बलिदान बैज वाली टोपी में अपनी एक महिला फैन के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी ने हरे रंग की टीशर्ट पहनी है और सिर पर काले रंग की टोपी लगाई हुई है जिसमें सेना का बलिदान बैज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
याद हो कि इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद से ही धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें जारी हैं। धोनी ने वेस्टइंडीज से खुद हटते हुए बोर्ड से 2 महीने का ब्रेक लिया। बोर्ड ने इसे मंजूर करते हुए उन्हें वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए भी विश्राम दिया।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी और विराट कोहली
इस बीच विराट ने भी साफ कर दिया कि, 'संन्यास का फैसला धोनी का का व्यक्तिगत फैसला होगा क्योंकि ऐसा हर खिलाड़ी के साथ होता है। मैं उनके संन्यास को लेकर कैसे टिप्पणी या फैसला कर सकता हूं। वे खुद इसका फैसला करेंगे। जब तक वो उपलब्ध हैं और क्रिकेट खेलते रहेंगे तब तक हमारी टीम के बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।