{"_id":"5d7f81348ebc3e93bf3bba27","slug":"man-builds-childrens-playhouse-by-instant-noodle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शख्स ने बेकार हो चुके नूडल्स की मदद से बनाया अनोखा घर, लोग कर रहे तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शख्स ने बेकार हो चुके नूडल्स की मदद से बनाया अनोखा घर, लोग कर रहे तारीफ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 16 Sep 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Noodle House
- फोटो : Great Daily
Link Copied
हम सभी नूडल्स का इस्तेमाल खाने के लिए करते हैं। लेकिन चीन में एक शख्स ने इसका इस्तेमाल कर कुछ और ही तैयार कर दिया है। जल्द ही पिता बनने वाले इस शख्स ने नूडल्स की मदद से एक छोटा सा घर बना दिया है। आने वाले बच्चे को उपहार देने के लिए उसने इस घर को बनाया है। आइए जानते हैं इस अनोखे घर के बारे में विस्तार से...
Trending Videos
2 of 5
Noodle House
- फोटो : Great Daily
झांग नाम के शख्स ने इस अनोखे घर को तैयार किया है। इस प्लेहाउस को बनाने के बाद झांग ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों के वायरल होते ही वो सुर्खियों में आ गए। झांग ने बताया कि उन्होंने एक्सपायर हो चुके 2000 नूडल्स के पैकेट की मदद से इस घर को बनाया है। आमतौर पर किसी घर को बनाने में ईंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन झांग ने नूडल्स को ही ईंट की तरह इस्तेमाल करते हुए इस घर को बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Noodle House
- फोटो : Great Daily
चार स्कवायर मीटर के क्षेत्र में बने इस घर में एक बेड भी लगा हुआ है। इस बेड पर एक व्यस्क इंसान भी आराम से सो सकता है। घर में लाइट्स भी लगे हुए हैं। यहीं नहीं, झांग ने इस घर में खिड़की भी बनाई है। नूडल्स की मदद से बना यह प्लेहाउस इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
4 of 5
Noodle House
- फोटो : Great Daily
झांग ने बताया कि मेरा एक दोस्त नूडल्स का होलसेलर है। उसके पास एक्सपायर हो चुके नूडल्स का एक बैच पड़ा हुआ था। वह खराब हो चुके इन नूडल्स के पैकटों को फेंकना चाहता था, लेकिन मैंने उसे ऐसा करने से रोक दिया। मैंने इन्हीं नूडल्स के पैकटों की मदद से इस घर को बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Noodle House
- फोटो : Great Daily
सोशल मीडिया पर वायरल झांग के इस काम की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। आलोचना करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि एक्सपायर हो चुके इन नूडल्स को अगर बच्चे ने गलती से खा लिया तो परेशानी हो सकती है। यही नहीं, कुछ लोगों ने कहा कि खराब हो चुके नूडल्स कई तरह के कीड़े और बीमारियों को भी जन्म देते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य के लिहाज से इस घर को बनाना सही नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।