{"_id":"5d7f7f6d8ebc3e014a688c75","slug":"pat-cummins-highest-wicket-taker-in-ashes-2019-without-having-any-five-wicket-haul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशेज 2019: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का कमाल, एक बार भी नहीं मिला पांच विकेट लेकिन किए सबसे अधिक 29 शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज 2019: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का कमाल, एक बार भी नहीं मिला पांच विकेट लेकिन किए सबसे अधिक 29 शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Sep 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पैट कमिंस
- फोटो : social media
Link Copied
एशेज 2019 के आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म की। पूरी सीरीज के दौरान दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और एक-दूसरी पर भारी पड़े।
Trending Videos
2 of 5
pat Cummins
इंग्लैंड की तरफ से जहां बेन स्टोक्स और टेस्ट डेब्यू करने वाले जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस ने सुर्खियां बटोरी। हालांकि रनों और विकेट के मामले में सीरीज में दोनों जगह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ही बाजी मारी। बल्लेबाजी में स्मिथ ने सबसे अधिक 774 रन बनाए वहीं पैट कमिंस ने सबसे अधिक 29 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
pat cummins
इस सीरीज में कमिंस ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सीरीज के पांच मैच की 10 पारियों में सबसे अधिक 29 विकेट लिए। लेकिन इस दौरान वो एक भी पारी में पांच विकेट अपने नाम नहीं कर पाए।
4 of 5
पैट कमिंस
हालांकि पहले टेस्ट मैच में उन्होंने सात विकेट चटकाए थे जिसमें पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार विकेट झटके थे। पूरी सीरीज के दौरान कमिंस का बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर चार विकेट था।
विज्ञापन
5 of 5
pat cummins
कमिंस ने पूरी सीरीज के दौरान 19.62 की औसत और 2.69 की इकॉनमी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बता दें कि पैट कमिंस इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में पहले स्थान पर मौजूद हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।