{"_id":"69dd1975de088c4d1f0df191","slug":"who-is-praful-hinge-srh-fast-bowler-takes-three-wickets-in-the-opening-over-of-ipl-against-rajasthan-royals-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की। प्रफुल्ल ने इस मैच से आईपीएल में डेब्यू किया और अपने पहले ही ओवर में राजस्थान को तीन झटके दिए। प्रफुल्ल पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं।
प्रफुल्ल हिंगे
- फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में धमाल मचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया। अपने आईपीएल करियर का पहला ओवर डालने आए प्रफुल्ल ने शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट झटक कर राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी। प्रफुल्ल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच से आईपीएल में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें उस मैच में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था क्योंकि वह इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में थे और मैदान पर नहीं उतरे थे। इस लिहाज से प्रफुल्ल का राजस्थान के खिलाफ मैच आईपीएल करियर का डेब्यू मुकाबला है।
Trending Videos
राजस्थान को दिए झटके पर झटके
हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। प्रफुल्ल ने अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लहुआन ड्री प्रियोटिरयस को पवेलियन भेजा। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही बल्लेबाज खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। प्रफुल्ल हिंगे ने इसके बाद राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका भी दिया। प्रफुल्ल ने रियान पराग को आउट किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। इस तरह राजस्थान की आधी टीम महज नौ रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

प्रफुल्ल ने रचा इतिहास
प्रफुल्ल आईपीएल में पहली बार गेंदबाजी करने उतरे और उन्होंने पहले ही मैच में अपना दम दिखाया। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब किसी गेंदबाज ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके। इस टूर्नामेंट में अब तक 32 बार ऐसा हुआ है जब किसी गेंदबाज ने पारी के शुरुआती ओवर में दो विकेट लिए हैं। लेकिन प्रफुल्ल से पहले कोई गेंदबाज पहले ओवर में तीन विकेट नहीं ले सका है।

30 लाख रुपये में बिके
प्रफुल्ल हिंगे को पहली आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। उन्हें इस बार मिनी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। यह हिंगे का आधार मूल्य भी था। माना जा रहा था कि यह तेज गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से हैदाराबाद के सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है और हुआ भी ऐसा ही। प्रफुल्ल को राजस्थान के खिलाफ खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपना दम दिखाया।

प्रफुल्ल का करियर
अब तक 10 प्रथम श्रेणी मैचों में दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं। प्रफुल्ल विदर्भ की पहली विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाई और पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे। उनके नाम 6 लिस्ट ए मैचों में पांच विकेट हैं।