फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो तीन बड़े कारण जिनकी वजह से इंडिया 'ए' और अंडर-19 टीम के कोच पद से हटाए गए राहुल द्रविड़

Thu, 29 Aug 2019 07:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 29 Aug 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Why Rahul Dravid removed as coach of India A and U-19 team, three big reasons emerged
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पिच पर अंगद की तरह पैर जमाकर टिक जाने वाले राहुल द्रविड़ पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट की नई पौध तैयार करने में जुटे थे। अंडर-19 और भारतीय 'ए' टीम के कोच पद को संभालते हुए द्रविड़ ने ऐसे कई युवाओं को तराशा जो टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। मगर अब भारतीय क्रिकेट टीम के यह पूर्व कप्तान इंडिया-ए और अंडर-19 टीम को कोचिंग नहीं देंगे। आखिर क्या है इसके पीछे की वजह, चलिए जानते हैं।



Why Rahul Dravid removed as coach of India A and U-19 team, three big reasons emerged
पारस महाम्ब्रे (बाएं) और सितांशु कोटक (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान सितांशु कोटक और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज पारस महाम्ब्रे को क्रमश: इंडिया 'ए' और अंडर-19 टीम का कोच बनाया गया है। ये दोनों राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। जूनियर टीम के सपॉर्ट स्टाफ में भी तब्दीली की गई है। मगर सवाल वही उठता है कि अब राहुल द्रविड़ क्या करेंगे। दरअसल, द्रविड़ का अब प्रमोशन हो चुका है।

Why Rahul Dravid removed as coach of India A and U-19 team, three big reasons emerged
राहुल द्रविड़

द्रविड़ को हाल ही में बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट ऑपरेशंस का हेड बनाया गया है। एनसीए की कमान संभालने के बाद उन्हें ज्यादा वक्त यहीं देना पड़ेगा जिसकी वजह से वह टीम के साथ नहीं रह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Rahul Dravid removed as coach of India A and U-19 team, three big reasons emerged

भले ही उनको टीम के कोच के पद से हटाने का फैसला लिया गया हो लेकिन वह विदेशी दौरों पर जरूरत पड़ने पर टीम के साथ हो सकते हैं। इसके साथ ही वह इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों के लिए रोडमैप तैयार करने के साथ मौजूदा कोचिंग मॉड्यूल को अपग्रेड करने पर भी काम करेंगे। 

विज्ञापन
Why Rahul Dravid removed as coach of India A and U-19 team, three big reasons emerged
rahul dravid

बाएं हाथ के खिलाड़ी कोटक ने 130 प्रथम-श्रेणी मुकाबले खेले। हाल ही में हुए वेस्ट इंडीज दौरे पर वह भारत ए के बल्लेबाजी कोच थे। ऐसी खबर है कि उनके काम करने के तरीके और कोचिंग स्किल से द्रविड़ बहुत प्रभावित हुए यह फैसला लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed