PBKS Inning
67/1 (8 ov)
Cooper Connolly 11(9)*
Prabhsimran Singh 29 (22)
Strategic Timeout : Mumbai Indians elected to bowl
{"_id":"6a05c58326a38b479e02fe28","slug":"wolvaardt-and-nahid-rana-claim-icc-player-of-the-month-honours-for-april-know-details-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ विजेताओं का एलान, महिलाओं में वोल्वार्ड्ट और पुरुषों में नाहिद राणा बने विजेता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ विजेताओं का एलान, महिलाओं में वोल्वार्ड्ट और पुरुषों में नाहिद राणा बने विजेता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 14 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
आईसीसी ने अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स का एलान किया, जिसमें पुरुष वर्ग में नाहिद राणा और महिला वर्ग में एल. वोल्वार्ड्ट विजेता बने।
नाहिद राणा-वोल्वार्ड्ट
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पुरुष वर्ग में बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा, जबकि महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट को यह सम्मान मिला है।
Trending Videos
नाहिद राणा ने पहली बार जीता अवॉर्ड
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपने करियर में पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम की 2-1 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। राणा ने सीरीज में 4.46 की शानदार इकॉनमी रेट से कुल आठ विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने 32 रन देकर पांच विकेट झटके और बांग्लादेश को 55 रन से जीत दिलाई। इस पुरस्कार की दौड़ में राणा ने ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह और यूएई के तेज गेंदबाज अजय कुमार को पीछे छोड़ा।
अवॉर्ड जीतने के बाद राणा ने कहा, 'न्यूजीलैंड जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना बेहद खास एहसास है। घरेलू मैदान पर ऐसा प्रदर्शन इस सीरीज को और यादगार बनाता है। मैं अपने साथियों का आभारी हूं जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में मुझ पर भरोसा जताया।'

एल. वोल्वार्ड्ट तीसरी बार बनीं प्लेयर ऑफ द मंथ
महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट ने लगातार शानदार बल्लेबाजी के दम पर यह सम्मान अपने नाम किया। यह तीसरी बार है जब वोल्वार्ड्ट को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला है। इससे पहले भी वह अक्टूबर और दिसंबर 2025 में यह खिताब जीत चुकी हैं। वोल्वार्ड्ट ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में लगातार दमदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों में उन्होंने लगातार दो अर्धशतक (69-69 रन) लगाए। इसके बाद भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े।
दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की। वोल्वार्ड्ट ने इस पुरस्कार की दौड़ में श्रीलंका की बल्लेबाज इमेशा दुलानी और ब्राजील की ऑलराउंडर एल. कार्दोसो को पछाड़ा। अवॉर्ड मिलने के बाद वोल्वार्ड्ट ने कहा, 'इतने कम समय में तीसरी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना बेहद खास है। मैं उम्मीद करती हूं कि इसी आत्मविश्वास और निरंतरता के साथ आगे भी प्रदर्शन करती रहूं। मौजूदा वनडे और टी20 विश्व चैंपियन टीमों के खिलाफ सफलता हासिल करना मेरे लिए और भी संतोषजनक रहा।'