सब्सक्राइब करें
PBKS Inning
67/1 (8 ov)
Cooper Connolly 11(9)*
Prabhsimran Singh 29 (22)
Strategic Timeout : Mumbai Indians elected to bowl

Live

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को पहला झटका, दीपक का शिकार बने प्रियांश; प्रभसिमरन के साथ 50 रन की साझेदारी टूटी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 14 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score, PBKS vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ के लिए स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरी है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

PBKS vs MI IPL 2026 Live Score: Punjab Kings vs Mumbai Indians Today Match Scorecard Updates
प्रियांश आर्या - फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:56 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को पहला झटका

पंजाब को पहला झटका पारी के छठे ओवर में दीपक चाहर ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को बोल्ड किया। वह 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। अब बल्लेबाजी के लिए कूपर कोनोली आए हैं।
07:30 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
07:06 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: दोनों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।
07:02 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। आज मुंबई की कमान जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से यह मुकाबला नहीं खेलेंगे। मुंबई इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। सूर्या और अल्लाह गजनफर टीम प्लेइंग-11 में शामिल नहीं है। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई के प्लेइंग-11 में शामिल होने की जानकारी दी।
06:44 PM, 14-May-2026

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को पहला झटका, दीपक का शिकार बने प्रियांश; प्रभसिमरन के साथ 50 रन की साझेदारी टूटी

IPL Live Cricket Score, PBKS vs MI Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ के लिए स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed