सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens cricket team for blind meets President Murmu after WC victory

Blind Cricket Team meets President: भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Nov 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट भेंट किया।

Womens cricket team for blind meets President Murmu after WC victory
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात - फोटो : @rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार

टी20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ वाला क्रिकेट बैट भेंट किया। राष्ट्रपति ने टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता देशभर की युवतियों और खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगी।
Trending Videos

Womens cricket team for blind meets President Murmu after WC victory
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात - फोटो : @rashtrapatibhvn
भारतीय टीम ने हाल ही में कोलंबो में खेले गए फाइनल में नेपाल को हराकर पहला टी20 ब्लाइंड महिला विश्व कप अपने नाम किया था। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'एक यादगार अवसर पर राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को अपने हस्ताक्षर वाली विशेष क्रिकेट बॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए, जिन पर उनके आशीर्वाद और शुभकामनाएं अंकित थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Womens cricket team for blind meets President Murmu after WC victory
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात - फोटो : @rashtrapatibhvn
टीम की कप्तान दीपिका टीसी के नेतृत्व में भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। इस प्रतियोगिता में नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed