{"_id":"685571890989506f0c04107f","slug":"yashasvi-jaiswal-has-scored-50-in-his-maiden-test-in-four-of-the-five-countries-he-played-stats-and-records-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: यशस्वी इंग्लैंड में टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले पांचवें युवा भारतीय बने, विदेश में फिर बिखेरी चमक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: यशस्वी इंग्लैंड में टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले पांचवें युवा भारतीय बने, विदेश में फिर बिखेरी चमक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
यशस्वी ने केएल राहुल के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और अब पचासा लगाने में सफल रहे। यशस्वी के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक लगाया और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की।
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन पहली पारी में अर्धशतक लगाया। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 96 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यशस्वी ने केएल राहुल के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और अब पचासा लगाने में सफल रहे। यशस्वी के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक लगाया और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की।
Trending Videos
यशस्वी-केएल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। राहुल और यशस्वी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इनकी जोड़ी पहले मैच में हिट रही और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। यशस्वी और राहुल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन ब्रायन कार्स ने केएल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। राहुल अर्धशतक लगाने के करीब थी, लेकिन 78 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हो गए। अच्छी शुरुआत के बाद भारत को एक रन के अंतराल पर दूसरा झटका लगा। पहले केएल राहुल पवेलियन लौटे और फिर डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन खाता खोले बिना आउट हुए।

शास्त्री-गावस्कर के क्लब में शामिल हुए यशस्वी
यशस्वी अर्धशतक लगाने के साथ ही रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। इंग्लैंड में टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड शास्त्री के नाम है। उन्होंने 1982 में 20 साल 42 दिन की उम्र में इंग्लैंड में पचासा लगाया था। वहीं, यशस्वी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। यशस्वी ने 23 साल 174 दिन की उम्र में ऐसा किया है। सैयद मुश्ताक अली ने 1936 में 21 साल 221 दिन की उम्र में और सुनील गावस्कर ने 1971 में 22 साल 12 दिन की उम्र में इंग्लैंड में अर्धशतक लगाया था।

यशस्वी का कमाल
यशस्वी का विदेशी धरती पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है और उन्होंने इसे इंग्लैंड में भी जारी रखा है। यशस्वी ने पांच में से चार देशों में अपने पहले टेस्ट में 50+ स्कोर बनाए हैं। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में 171 रन बनाए थे। फिर अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेले गए मैच में उन्होंने 80 और 15 रन की पारी खेली। वहीं, 2024 में ऑस्ट्रेलिया में पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रन बनाए और अब इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में उन्होंने 50+ रन बनाए।