{"_id":"6a040041034808e03b07279e","slug":"csk-sign-new-all-rounder-with-three-matches-left-in-ipl-2026-league-stage-report-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: बाकी बचे तीन मैच से पहले CSK का बड़ा दांव! चोटिल रामकृष्ण की जगह इस नए ऑलराउंडर की हो सकती है एंट्री","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: बाकी बचे तीन मैच से पहले CSK का बड़ा दांव! चोटिल रामकृष्ण की जगह इस नए ऑलराउंडर की हो सकती है एंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 May 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 के लीग चरण में तीन मुकाबले शेष रहते चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील हैडली नरोन्हा को टीम में शामिल करने की तैयारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से मंजूरी मांगी है। लगातार चोटों से जूझ रही सीएसके के लिए यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।
सीएसके
- फोटो : IANS/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लीग चरण के अंतिम दौर में बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने कर्नाटक के युवा ऑलराउंडर मैकनील हेडली नरोन्हा को चोटिल रामकृष्ण घोष के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने इस फैसले के लिए बीसीसीआई को पत्र भेजा है और आधिकारिक मंजूरी का इंतजार है।
Trending Videos
डेब्यू मैच के बाद चोटिल हुए रामकृष्ण घोष
रामकृष्ण घोष को दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। यह चोट दो मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेपॉक में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। खास बात यह रही कि वही उनका आईपीएल डेब्यू मैच भी था। सीएसके ने बयान जारी कर कहा, 'रामकृष्ण घोष को सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। वह आईपीएल 2026 में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। जल्दी ठीक हो जाओ, रैंबो।' अब क्रिकबज ने बताया है कि लीग स्टेज खत्म होने से पहले सीएसके नए खिलाड़ी को साइन करना चाहती है। मैकनील ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यलोव (पीले दिल) की तस्वीर लगाई है।

मैकनील
- फोटो : Instagram
कौन हैं मैकनील नरोन्हा?
24 वर्षीय मैकनील नरोन्हा ने 2025 महाराजा ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मंगलुरु ड्रैगन्स के लिए 13 मैचों में 253 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 148.82 रहा। इस दौरान उन्होंने 19 छक्के भी लगाए।
सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, उन्होंने ऑफ स्पिन गेंदबाजी में भी कमाल किया और 10 विकेट हासिल किए। फाइनल में उन्होंने दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

स्टीफन फ्लेमिंग ने जताई निराशा
सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने घोष की चोट पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ हफ्तों में उनका सुधार साफ नजर आया था। वह हमारे अकादमी सत्रों में शानदार ट्रेनिंग कर रहे थे। यह निराशाजनक है कि सीजन के अंत में वह चोटिल हो गए। वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, इसलिए उन्हें सच्चा ऑलराउंडर कहा जा सकता है।'

चोटों से जूझ रही है सीएसके
आईपीएल 2026 में चेन्नई की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम पहले ही कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। खलील अहमद और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। वहीं एमएस धोनी भी सीजन की शुरुआत से पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। तीन मैच बाकी रहते सीएसके का नया खिलाड़ी जोड़ना बताता है कि टीम अब भी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ रही। हालांकि लगातार चोटों ने चेन्नई की राह कठिन कर दी है, लेकिन नरोन्हा जैसे युवा ऑलराउंडर टीम को नई ऊर्जा दे सकते हैं।