सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Gujarat Titans Team Bus Catches Fire After IPL 2026 Final Defeat, All Players Safe

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की बाल-बाल बची जान! होटल लौटते वक्त बस में लगी आग; जानें कैसे हुआ हादसा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Jun 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के लिए एक और मुश्किल स्थिति पैदा हो गई जब अहमदाबाद में टीम की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे।

IPL Purple Cap Winners: भुवनेश्वर नहीं तोड़ पाए ब्रावो का रिकॉर्ड, रबाडा बने रोड़ा; अब तक के पर्पल कैप विजेता

वैभव सूर्यवंशी के नाम रही ऑरेंज कैप: गिल और सुदर्शन रह गए पीछे, जानें 2008 से लेकर 2026 तक कौन-कौन रहे विजेता?

'हम टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं': कोहली की बात हुई सच; चैंपियन पडिक्कल-जितेश-भुवी और क्रुणाल क्या बोले?

Gujarat Titans Team Bus Catches Fire After IPL 2026 Final Defeat, All Players Safe
गुजरात की टीम बस में लगी आग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को एक बड़े सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल लौटते समय टीम की बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके कारण वाहन बीच रास्ते में खराब हो गया। जानकारी के अनुसार बस के अंदर धुआं फैलने लगा, जिसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य घायल नहीं हुआ।
Trending Videos


 

होटल लौटते समय हुआ हादसा
यह घटना रविवार रात उस समय हुई जब गुजरात टाइटंस की टीम बस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर जा रही थी। रास्ते में बस में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण बस में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। हालात बिगड़ने से पहले ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग लगने के बाद टीम के सदस्य करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे और इंतजार करते रहे, जिसके बाद उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई और खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल पहुंचाया गया।

बड़ा हादसा टला
हालांकि आग लगने की घटना गंभीर थी, लेकिन समय रहते सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाल लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने बस की जांच शुरू कर दी। यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब गुजरात टाइटंस पहले ही फाइनल में हार से निराश थी। टीम को आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gujarat Titans Team Bus Catches Fire After IPL 2026 Final Defeat, All Players Safe
गुजरात की टीम बस में लगी आग - फोटो : IPL/BCCI
लगातार यात्रा से भी जूझ रही थी टीम
फाइनल से पहले गुजरात टाइटंस का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त रहा। टीम ने 29 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबला खेलने के लिए धर्मशाला से मुल्लांपुर तक लंबी यात्रा की थी।
इसके बाद 30 मई को अहमदाबाद लौटने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण प्रभावित हुआ और टीम निर्धारित समय से काफी देर बाद अपने घरेलू बेस पहुंच सकी। लगातार यात्रा और कम आराम को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं।


शॉर्ट सर्किट के बाद बस को खाली करा लिया गया। सभी मेंबर्स सुरक्षित रहे।फोटो क्रेडिट: एक्स
विज्ञापन

क्या थकान बनी हार की वजह?
फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी से पूछा गया कि क्या लगातार यात्रा और थकान टीम के प्रदर्शन पर असर डाल सकती थी। हालांकि उन्होंने इस तर्क को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। सोलंकी ने कहा, 'मैं यह कहकर आरसीबी की जीत का श्रेय कम नहीं करना चाहता कि हमने कम दिनों में ज्यादा मैच खेले और हम थके हुए थे। यह हमारी सोच नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'निश्चित रूप से 155 रन का स्कोर औसत से कम था, लेकिन खिलाड़ियों ने उसका बचाव करने के लिए शानदार संघर्ष किया। हम यह जरूर देखेंगे कि हम क्या अलग कर सकते थे, लेकिन यह भी स्वीकार करना होगा कि कभी-कभी विपक्षी टीम भी बहुत अच्छा खेलती है।'

राहत की बात, सभी खिलाड़ी सुरक्षित
गुजरात टाइटंस के लिए यह रात निराशा और तनाव से भरी रही। पहले टीम खिताबी मुकाबला हार गई और फिर लौटते समय बस में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि सबसे बड़ी राहत यही रही कि किसी खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed