{"_id":"6a5cbb1859429b1dab0dd4b7","slug":"ind-vs-eng-rohit-sharma-and-virat-kohli-become-first-indian-pair-to-play-400-international-matches-together-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रचा कीर्तिमान, दोनों के नाम जुड़ी कौन सी बड़ी उपलब्धि?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रचा कीर्तिमान, दोनों के नाम जुड़ी कौन सी बड़ी उपलब्धि?
Sun, 19 Jul 2026 05:29 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:29 PM IST
सार
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान इतिहास रच दिया। दोनों 400 अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी बन गए।
विज्ञापन
रोहित-कोहली की जोड़ी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले के साथ दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का कारनामा कर दिखाया। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।
विज्ञापन
रोहित-विराट ने किस उपलब्धि के साथ रचा इतिहास?
रोहित शर्मा और विराट कोहली अब एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी बन चुके हैं। दोनों ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान हासिल की। वैश्विक स्तर पर इस सूची में शीर्ष चार स्थान श्रीलंका की जोड़ियों के नाम हैं। कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने की जोड़ी 550 मैचों के साथ पहले स्थान पर है।
दूसरे स्थान पर तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने की जोड़ी है, जिसने 426 मैच साथ खेले। कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान ने 418 मुकाबलों में एक साथ खेला, जबकि सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन की जोड़ी 408 मैचों के साथ चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और मार्क बाउचर की जोड़ी 407 मुकाबलों के साथ पांचवें स्थान पर है। रोहित शर्मा और विराट कोहली 400 मैचों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी 391 मैचों के साथ सातवें स्थान पर है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा?
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह दो एकदिवसीय मुकाबलों में अब तक सिर्फ 37 रन ही बना सके हैं। दूसरे वनडे में 47 गेंदों का सामना करने के बाद रोहित महज 26 रन ही बना सके थे और अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे।
रोहित के भविष्य को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स वनडे को रोहित के करियर का आखिरी मैच बताया जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने सभी अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

तीसरे वनडे में भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?
लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने में सूजन के कारण नहीं खेल रहे हैं। टॉस से पहले उन्होंने फिटनेस टेस्ट दिया, लेकिन फिट नहीं पाए गए। वाशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह भारत ने प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने साकिब महमूद की जगह जोश टंग को मौका दिया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।