सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs PAK: Five Hilarious Memes After Pakistan’s Defeat to India; Babar and Rizwan Trolled

IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर छह मजेदार मीम्स, फैंस भी हुए लोटपोट; बाबर-रिजवान भी आए लपेटे में

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Feb 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले जितना शोर था, नतीजा उतना ही एकतरफा निकला। पाकिस्तान 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखर गया। मैच के बीच में ही पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर भागते दिखे। भारत ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान मीम का मैटेरियल बन गया।

IND vs PAK: Five Hilarious Memes After Pakistan’s Defeat to India; Babar and Rizwan Trolled
पाकिस्तान की हार पर मीम्स - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

भारत ने टी20 विश्वकप 2026 में ग्रुप-ए के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। यह रनों के अंतर से टी20 में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही। इस मैच के बाद पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ा। वजह मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जितना शोर और ड्रामा किया और अपनी टीम की बड़ाई में जितन ढकोसला किया, मैदान पर तस्वीर बिल्कुल उलट निकली। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा।
Trending Videos


पाकिस्तान टीम भारतीय टीम के सामने टिक ही नहीं सकी। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो गई। 2024 के बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर चुटकी लेते हुए उन्हें मीमर से बचने की सलाह दी थी और कहा कि हार के बाद सोशल मीडिया मत खोलना। मीमर एक्टिव हो चुके हैं। ऐसा है भी। सोशल मीडिया पर इतने मजेदार मीम्स वायरल हुए कि फैंस हंसने पर मजबूर हो गए। आइए पांच इसी तरह के मीम्स देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक मीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ट्रोल होते दिखे। भारतीय फैंस कोलंबो के प्रेमदासा में पाकिस्तानी फैंस के सामने इन दोनों को ट्रोल किया। दरअसल, कुछ समय पहले बाबर और रिजवान का प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक अजीबोगरीब प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर वह रील ट्रेंड करता रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी फैंस के सामने उसे करना वाकी शानदार दिखआ। खुद पाकिस्तानी फैंस भी मुस्कुराने से खुद को न रोक सके।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)


वहीं, दूसरे मीम में कोलंबो के ही प्रेमदासा स्टेडियम में एक भारतीय फैन कहता है कि पाकिस्तान में जब ठंड पड़ती है तो अंडे बेचने वाला आता है और कैसे बोलते हैं वो? इसके बाद उनके साथ खड़ी एक और भारतीय फैन नकल उतारती है और कहती है- अंडे गर्म गर्म (गाने के टोन में)। इन दोनों भारतीय फैंस के सामने और आसपास पाकिस्तानी दर्शक होते हैं और वह भी इसे देखकर खूब हंसते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ruhee Dosani (@ruheedosani)


एक रील तो पाकिस्तान टीम के फैन एक परिवार का वायरल हुआ है। माविया उमर नाम का यह पाकिस्तानी फैन अपनी बहन आयशा उमर और माता पिता के साथ भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान का लाइव रिएक्शन वीडियो बनाता है। भारतीय पारी के दौरान तो यह परिवार खूब एनर्जेटिक होता है, लेकिन जैसे ही एक-एक करके पाकिस्तानी बल्लेबाज पवेलियन लौटते हैं, माविया उमर बौखला जाता है और सेलिब्रेशन के लिए रखा केक अपनी बहन के मुंह पर मार देता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by maviya umer farooqui (@maviyaumer)


एक और मीम जो वापयल हुआ है, उसमें भारत के खिलाफ मैच के दौरान जब पाकिस्तान टीम अपना राष्ट्रगान गा रही होती है तो एक प्रचार दिखता है। यह प्रचार लोन वाली कंपनी का होता है और लिखा होता है- हम देशों को लोन देते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए। भारतीय फैंस ने इसे पाकिस्तान से जोड़ते हुए लिखा- यह महज संयोग नहीं हो सकता।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Confused Aatma (@confused.aatma)


वहीं, आखिर में बाबर का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह सलमान आगा की तारीफ करते दिखते हैं। हालांकि, इसमें वह इतनी बार माइंड सेट कहते हैं कि फैंस हंसते हंसते लोटपोट हो जाते हैं। वहीं, एक मीम में एक पाकिस्तानी शख्स बताता है कि पाकिस्तान टीम ने इतना घटिया प्रदर्शन क्यों किया। वीडियो देखें-
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Meme Point (@memepoint_mp)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Spide_bhuraabhai (@spide_bolte)


माना जा रहा था कि आर प्रेमदासा स्टेडियम की परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल होंगी और पाकिस्तान के पास विकल्प भी भरपूर थे, इसलिए टक्कर कड़ी होगी, लेकिन बल्लेबाज़ी की कमजोरियों ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एक और आईसीसी टूर्नामेंट, मैच से पहले जबरदस्त माहौल, उम्मीदें आसमान पर, लेकिन अंत वही पुरानी कहानी। दबाव के क्षणों में भारत ने नियंत्रण रखा और पाकिस्तान बिखर गया। आखिर में नतीजा आसान भारतीय जीत के रूप में सामने आया। यह दृश्य क्रिकेट प्रशंसक पहले भी कई बार देख चुके हैं और इस बार भी पटकथा कुछ अलग नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed