{"_id":"69df04e8ba75679c1e0db63e","slug":"kkr-in-trouble-as-rahane-hints-at-changes-gaikwad-opens-up-on-form-after-csk-win-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: KKR की हालत पतली! रहाणे ने दिए टीम में बदलाव के संकेत; CSK के ऋतुराज ने खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: KKR की हालत पतली! रहाणे ने दिए टीम में बदलाव के संकेत; CSK के ऋतुराज ने खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराकर सीजन में अहम जीत दर्ज की। जहां केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लगातार हार के बाद टीम में बदलाव के संकेत दिए, वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर खुलकर बात की और जल्द बड़ी पारी की उम्मीद जताई।
रहाणे और ऋतुराज-सैमसन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की और कमबैक के संकेत दिए हैं। इस मुकाबले के बाद जहां केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम में बदलाव के संकेत दिए, वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर खुलकर बात की।
Trending Videos
रहाणे ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल
मैच के बाद रहाणे ने माना कि गेंदबाजी यूनिट ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में टीम पिछड़ गई। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि गेंद से हमने बहुत अच्छा काम किया। इस विकेट पर 190 रन अच्छा स्कोर था, खासकर जब पावरप्ले में उन्होंने 70 के करीब रन बनाए। उसके बाद उन्हें रोकना शानदार प्रयास था। लेकिन हमारी बल्लेबाजी की शुरुआत धीमी रही, पावरप्ले में सिर्फ 36-37 रन बनाना अहम रहा।' रहाणे ने यह भी माना कि मिडिल ओवर में स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाना मुश्किल रहा और टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिककर मैच खत्म करता।

केकेआर में बदलाव की आहट
लगातार हार के बाद रहाणे ने टीम संयोजन पर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, 'हमने पिछले मैच जैसा ही कॉम्बिनेशन रखा, लेकिन अभी हालात मुश्किल हैं। हम मैच नहीं जीत रहे हैं, इसलिए ड्रेसिंग रूम में बैठकर कॉम्बिनेशन पर फिर से विचार करना होगा। अगर नतीजे नहीं आ रहे हैं, तो बदलाव जरूरी हो जाता है।' केकेआर की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है, जिससे टीम पर दबाव साफ नजर आ रहा है।

गायकवाड़ ने फॉर्म को लेकर खोला दिल
दूसरी तरफ सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर ईमानदारी से बात की। उन्होंने कहा, 'काफी समय बाद जीत मिलना अच्छा लगा। मेरी फॉर्म का असर मेरे दिमाग पर पड़ रहा था, लेकिन अब मैं काफी रिलैक्स महसूस कर रहा हूं। मैं पॉजिटिव हूं और मुझे लगता है कि एक बड़ी पारी जल्द आने वाली है।' गायकवाड़ ने यह भी स्वीकार किया कि फिलहाल टीम के अन्य खिलाड़ी उनकी कमी को पूरा कर रहे हैं।

गेंदबाजी बनी सीएसके की ताकत
गायकवाड़ ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया और बताया कि टीम धीरे-धीरे संतुलन बना रही है। उन्होंने कहा, 'हमने एक अच्छा स्कोर डिफेंड किया। शुरुआत में विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, लेकिन बाद में स्पिन होने लगा। हमने सोचा 180-190 रन पर्याप्त होंगे। इसके बाद अच्छा बॉलिंग पावरप्ले और रन रेट को कंट्रोल करना अहम था।' उन्होंने आगे कहा कि गेंदबाजी यूनिट अब बेहतर तालमेल के साथ काम कर रही है और हर खिलाड़ी अपनी भूमिका समझने लगा है।

मैच का पूरा हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 192/5 का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के लिए सैमसन (48) और ब्रेविस (41) ने अहम योगदान दिया, जबकि कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए। जवाब में केकेआर की शुरुआत खराब रही और टीम 29/2 पर सिमट गई। हालांकि रहाणे (28) और अंगकृष रघुवंशी (27) ने 50 रन की साझेदारी कर वापसी की कोशिश की। लेकिन नूर अहमद की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया और केकेआर 160/7 पर ही रुक गई। इस जीत के साथ सीएसके ने अंक तालिका में आठवां स्थान हासिल कर लिया है, जबकि केकेआर अब भी जीत के लिए तरस रही है और सबसे नीचे बनी हुई है।

कमेंट
कमेंट X