{"_id":"69ee4afc0d60c847de0c0f66","slug":"ms-dhoni-injured-again-stephen-fleming-reveals-why-csk-star-missed-gt-clash-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: क्या फिर चोटिल हो गए एमएस धोनी, गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं खेले? कोच फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: क्या फिर चोटिल हो गए एमएस धोनी, गुजरात के खिलाफ क्यों नहीं खेले? कोच फ्लेमिंग ने किया बड़ा खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार
एमएस धोनी की काफ इंजरी फिर उभरने के कारण वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेल पाए। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वॉर्म-अप मैच में उन्हें दोबारा चोट लगी, जिसके चलते टीम ने जोखिम नहीं लिया। उनकी गैरमौजूदगी में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा।
धोनी और फ्लेमिंग
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर फैंस एक बार फिर चिंता में हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उनकी गैरमौजूदगी पर टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा अपडेट दिया है।
Trending Videos
धोनी की चोट फिर बनी परेशानी
फ्लेमिंग ने खुलासा किया कि धोनी की पुरानी पिंडली (काफ) की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई थी और अब उसमें फिर से दिक्कत आ गई है। धोनी इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि वह दो हफ्ते बाद वापसी करेंगे, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर नई चिंता सामने आई है।

वॉर्म-अप मैच में लगा झटका
फ्लेमिंग के मुताबिक, टीम ने धोनी की वापसी को तेज करने की कोशिश की थी। लेकिन वॉर्म-अप मैच के दौरान उनकी चोट फिर उभर गई। उन्होंने कहा, 'पिंडली की चोट मुश्किल होती है। अगर वह दोबारा जोर लगाते हैं और चोट बढ़ जाती है, तो वह पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। हमने जल्दी वापसी की कोशिश की, लेकिन वॉर्म-अप मैच में उन्हें फिर परेशानी हो गई। इसके बाद से वह रिकवरी पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें समय लग रहा है।'

टीम ने क्यों लिया सावधानी भरा फैसला?
सीएसके मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया। काफ इंजरी ऐसी होती है, जो दोबारा उभरने पर लंबे समय तक बाहर कर सकती है। इसी वजह से टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया और पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का फैसला किया।

धोनी की कमी फिर पड़ी भारी
मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया, वहीं सीएसके की टीम दबाव में नजर आई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद टीम लय बनाए रखने में नाकाम रही और धोनी की गैरमौजूदगी साफ तौर पर महसूस हुई।

कमेंट
कमेंट X