फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Suryakumar Yadav Dismisses Fake Viral Statement, Backs Vaibhav Sooryavanshi After India Team Debut

Team India: वायरल हो रहे फर्जी बयान पर भड़के सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया और वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

Tue, 07 Jul 2026 02:32 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 07 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से चल रहे फर्जी बयान का खंडन किया है और टीम इंडिया सहित डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Dismisses Fake Viral Statement, Backs Vaibhav Sooryavanshi After India Team Debut
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया और 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे एक बयान को पूरी तरह फर्जी बताते हुए उससे दूरी बना ली। सूर्यकुमार ने कहा कि वह बयान उन्होंने न तो दिया है और न ही उसे जारी करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


टीम इंडिया और वैभव सूर्यवंशी के लिए सूर्यकुमार ने क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें टीम पर पूरा भरोसा है और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और हमेशा उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं। मुझे पता है कि खिलाड़ी अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के लिए भी खास संदेश देते हुए लिखा "तुम एक शानदार सफर की शुरुआत कर रहे हो। हर पल का आनंद लो और देश का नाम रोशन करते रहो।"
विज्ञापन

वायरल बयान को लेकर सूर्यकुमार यादव ने क्या स्पष्ट किया?
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से एक बयान वायरल किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान न तो दिया है और न ही उसे अधिकृत किया है। उन्होंने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि बिना पुष्टि की गई किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे साझा करें। सूर्यकुमार ने कहा कि भारतीय क्रिकेट, अपने साथियों और खेल के प्रति उनका समर्थन किसी भी फर्जी बयान से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।
 

फैंस से सूर्यकुमार यादव ने क्या अपील की?
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट जानकारी से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से केवल उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू से कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 16 साल 238 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

आयरलैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था, जहां भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वैभव ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने क्या कहा?
तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पहले से तय था। उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन की ओर से उन्हें केवल अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा रखने की सलाह दी गई थी। कोटक ने कहा कि वैभव से यही कहा गया कि जिस अंदाज में उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है, उसी तरह अपना स्वाभाविक खेल खेलें। बल्लेबाजी को लेकर उन्हें कोई अलग या विशेष निर्देश नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed