सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A decisive struggle has been announced for the restoration of the old pension scheme

Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक संघर्ष का एलान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
A decisive struggle has been announced for the restoration of the old pension scheme
विज्ञापन
- पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में हुई चर्चा
Trending Videos

- संगठन ने सरकार पर पुरानी पेंशन की मांग को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) ने अब निर्णायक संघर्ष का एलान किया है। संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार के रुख पर नाराजगी जताई। साथ ही अनदेखी का आरोप लगाते हुए आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यमुना कॉलोनी स्थित एकता भवन में रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी और गढ़वाल मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने की। संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पुरानी पेंशन की मांग को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में जन आंदोलन के माध्यम से अब सरकार को ओपीएस बहाली के लिए मजबूर किया जाएगा। बैठक में संगठन ने संकल्प लिया कि प्रत्येक जिले, विभाग और हर कर्मचारी तक आंदोलन को पहुंचाया जाएगा। बैठक में महामंत्री देवेंद्र फरस्वाण, प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महामंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, हर्षवर्धन जमलोकी, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह पंवार, गढ़वाल मंडल आशीष यादव, रुद्रप्रयाग से एसएस राणा, चमोली से प्रांतीय सदस्य महिपाल सिंह चौहान, हरिद्वार से ज्योति राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed