फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A stern message to doctors shirking their responsibilities: action will be taken

Dehradun News: जिम्मेदारी से भागने वाले डॉक्टरों को दो टूक, होगी कार्रवाई

Mon, 27 Jul 2026 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A stern message to doctors shirking their responsibilities: action will be taken
जिम्मेदारी से भागने वाले डॉक्टरों को दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने वार्न किया है। उन्होंने सभी को तलब कर चेतावनी दी है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी सर्विस का हिस्सा हैं, इससे इन्कार करना अनुशासनहीनता है। प्राचार्य ने यह बात तब कही जब मेस घोटाले के बाद डॉक्टर जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दून मेडिकल कॉलेज में हुए मेस फीस घोटाले की जांच चल रही है। पूर्व में निदेशक की ओर से महिला और पुरुष हॉस्टल के मुख्य वार्डन समेत सभी 12 वार्डन बदल दिए गए थे। इसके बाद नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन पुरुष हॉस्टल के मुख्य वार्डन ने जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर दिया था। लंबे समय तक बिना मुख्य वार्डन के ही हॉस्टल चल रहा था। इसके बाद हाल ही में फिर से पुरुष हॉस्टल के मुख्य वार्डन ने इस्तीफा दे दिया। अब कोई भी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इस पर प्राचार्य ने चिकित्सकों को अपने कार्यालय में तलब कर सभी को सख्त हिदायत दी है। इतना ही नहीं जल्द ही सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक के लिए भी कहा है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि चिकित्सकीय जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां उठाना सर्विस का हिस्सा है। इससे इन्कार करने वाले डॉक्टराें के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed