फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH closed due to debris from JP Band; queues of vehicles formed

Dehradun News: जेपी बैंड के मलबा आने से एनएच बंद, वाहनों की लगीं कतारें

Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
NH closed due to debris from JP Band; queues of vehicles formed
त्यूणी-चकराता-मसूरी-धनोल्टी-चंबा-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए मसूरी के जेपी बैंड के पास एक बार फिर बंद हो गया है। रविवार को बारिश के दौरान नाले से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आने से राजमार्ग बंद हो गया जिसे करीब 45 मिनट बाद खोला जा सका। सड़क बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

रविवार को शहर में एक बार फिर जमकर बारिश हुई, इससे शहर की विभिन्न सड़कों पर मलबा आने की घटनाएं सामने आई है। त्यूणी-चकराता -मसूरी-धनोल्टी-चंबा-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए मसूरी के जेपी बैंड के पास नालों में जमा मलबा बारिश के कारण राजमार्ग पर आ गया, इससे राजमार्ग बंद हो गया। स्थानीय निवासी संजीव और राजेश ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बारिश होते ही इस स्थान पर नालों से निर्माण सामग्री और मलबा बहकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ रहा है, जिससे बार-बार यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड 707 ए के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे जेपी बैंड के पास मलबा आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग ने जेसीबी मौके पर भेजकर तत्काल मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नालों में डाली जा रही निर्माण सामग्री बारिश के दौरान बहकर सीधे राजमार्ग पर आ रही है, जिसके कारण बार-बार सड़क बंद करनी पड़ रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed