{"_id":"6a6624c868867b3b6a0c811f","slug":"mussoorie-kimadi-lkd-road-closed-again-due-to-landslide-constant-risk-from-falling-stones-and-debris-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: भूस्खलन से किमाड़ी-एलकेडी मार्ग फिर हुआ बंद; पत्थर और मलबा गिरने से हर समय रहता है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: भूस्खलन से किमाड़ी-एलकेडी मार्ग फिर हुआ बंद; पत्थर और मलबा गिरने से हर समय रहता है खतरा
Sun, 26 Jul 2026 08:53 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:53 PM IST
सार
मसूरी-किमाड़ी-एलकेड़ी मार्ग शनिवार रात करीब 9:30 बजे बंद हो गया था जिसे रविवार दोपहर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन
मसूरी एलकेडी मार्ग बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किमाड़ी-एलकेडी मार्ग पर किलोमीटर-14 के पास लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार देर रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से सड़क रविवार दोपहर तक बंद रही। सड़क बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे देहरादून और मसूरी आने-जाने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मसूरी-किमाड़ी-एलकेड़ी मार्ग शनिवार रात करीब 9:30 बजे बंद हो गया था जिसे रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए बहाल किया गया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण खतरा अब भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी राजेश पुंडीर ने बताया कि किलोमीटर-14 अब नासूर बन चुका है। बारिश शुरू होते ही पहाड़ी से पत्थरों और मलबा गिरने लगता है। शनिवार को पत्थर गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बांद्रा एक्सप्रेस निरस्त, बदले गए रास्ते, जानें अपडेट
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पहाड़ी का स्थायी उपचार और सुरक्षा कार्य के लिए ठोस कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि लगातार बारिश के कारण शनिवार रात मार्ग बंद करना पड़ा था। विभाग की टीम ने रविवार दोपहर बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है। मौके पर एक जेसीबी तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, इसलिए यात्रियों को इस मार्ग पर अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।