फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Minister Ram Singh Kaida reverses course order appointing an Executive Officer

Uttarakhand: मंत्री राम सिंह कैड़ा पलटे, प्रभारी ईओ की नियुक्ति के आदेश रद्द, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 26 Jul 2026 02:36 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

शहरी निकायों में आयोग से आए ईओ को नगर निगमों में प्रभारी एसएनए बनाकर उनकी जगह खाली पदों पर दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों को प्रभारी ईओ बनाने का समाचार अमर उजाला ने 23 जुलाई के अंक में क्लर्क, सफाई निरीक्षक, कर कर्मियों को बना दिया अधिशासी अधिकारी से प्रकाशित किय गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Minister Ram Singh Kaida reverses course order appointing an Executive Officer
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा - फोटो : अमर उजजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड की नगर पालिका, नगर पंचायतों में क्लर्क, सफाई निरीक्षक, अकाउंट कर्मचारी, कर अधीक्षकों को प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) बनाने के आदेश पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा तीन दिन में ही पलट गए। उन्होंने सचिव शहरी विकास को तत्काल सभी तैनाती आदेश रद्द करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी ने सभी आदेश निरस्त कर दिए।

विज्ञापन


शहरी निकायों में आयोग से आए ईओ को नगर निगमों में प्रभारी एसएनए बनाकर उनकी जगह खाली पदों पर दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों को प्रभारी ईओ बनाने का समाचार अमर उजाला ने 23 जुलाई के अंक में क्लर्क, सफाई निरीक्षक, कर कर्मियों को बना दिया अधिशासी अधिकारी से प्रकाशित किय गया। इस खबर ने इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया था। इसके बाद 24 जुलाई को आयोग से चयनित नौ ईओ को बनाया प्रभारी एसएनए और 25 जुलाई को उठ रहे सवाल, किस आधार पर दिए निकायों में ईओ के प्रभार समाचार प्रकाशित किए।
विज्ञापन


Uttarakhand: सूचना न देने पर अधिकारी पर पांच हजार का जुर्माना, आवेदक को फीस लौटाने के भी दिए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पहले ही दिन कहा था कि ये पूर्व की व्यवस्था है। हमारे पास ईओ के पद रिक्त हैं, इसलिए तैनातियां दी गई है। शनिवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा पलट गए।

उन्होंने सचिव शहरी विकास नितेश झा को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि 17 जुलाई को 34 जो ईओ, प्रभारी ईओ के तबादले किए गए थे। उन्हें तत्काल रद्द किया जाता है। जिसके बाद शासन हरकत में आया। दोपहर बाद अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी ने इन सभी तैनातियों का आदेश रद्द कर दिया।

उधर, उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मंत्री के इस फैसले की सराहना करते हुए मांग उठाई है कि ईओ के जो भी पद रिक्त हैं, उन पर भर्ती का अधियाचन तुरंत राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जाए। ताकि युवाओं को मौका मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed