{"_id":"6a659989f389fb569e040428","slug":"kargil-vijay-diwas-2026-governor-gurmeet-singh-visits-cheedbagh-war-memorial-pays-tribute-to-martyred-soldier-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2026: चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बलिदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas 2026: चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, बलिदानी जवानों को दी श्रद्धांजलि
Sun, 26 Jul 2026 11:02 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:02 AM IST
सार
कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून स्थित चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचकर वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
शौर्य स्थल पर राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारगिल विजय दिवस के मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह आज चीड़बाग शौर्य स्थल पहुंचे। उन्होंने बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने वीन नारियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आज यहां उपस्थित होकर अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। युद्ध में हमारे उत्तराखंड के 75 जवान शामिल रहे। आज यहां जो वीर नारियां हैं, जिन्हें हमने आज सम्मानित किया, उनके प्रति हम कृतज्ञ हैं। आज हमारे जो योद्धा स्वर्ग में बैठे हैं, वे ऊपर से देख रहे होंगे कि हम किस तरह उनके परिवार को ध्यान दे रहे हैं। उनको सम्मान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक दलों में शाेक की लहर
विज्ञापन
उत्तराखंड के 75 जवान बलिदान हुए थे, 39 स्पेशल अवॉर्ड हमें मिले थे। बलिदानी जवानों ने हमें सिखाया है कि देश की रक्षा सबसे ऊपर है। तब प्रतिकूल मौसम में भी हमारे जवानों का मनोबल नहीं टूट सका और उस पर जीत हासिल करते हुए उन्होंने जीत हासिल की। कहा कि वीर नारियों को कहना चाहता हूं कि हम सब आपके साथ हैं। मैं सभी वीर गति पाए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम हर परिस्थित में आपका साथ देंगे।
गांधी पार्क में सीएम धामी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर बलिदानियों की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।