{"_id":"6a661a458b5630d99d02f469","slug":"uttarakhand-sir-election-commission-made-changes-polling-booth-here-how-to-check-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR: कहीं बदल तो नहीं गया आपका पोलिंग बूथ? चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद किया बदलाव, ऐसे चेक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: कहीं बदल तो नहीं गया आपका पोलिंग बूथ? चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद किया बदलाव, ऐसे चेक करें
Sun, 26 Jul 2026 08:04 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:04 PM IST
सार
प्रदेश में एसआईआर शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों की संख्या 11,733 थीं। एसआईआर के बाद उन सभी मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण किया गया, जहां 1200 से अधिक मतदाता थे।
विज्ञापन
एसआईआर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद अपना वोट जरूर सर्च कर लें। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपका मतदान केंद्र बदल गया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग ने 1200 से अधिक मतदाता होने पर बाकी मतदाताओं को नए मतदान केंद्र पर शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश में एसआईआर शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों की संख्या 11,733 थीं। एसआईआर के बाद उन सभी मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण किया गया, जहां 1200 से अधिक मतदाता थे। इसके बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 12,543 हो गई है। यानी 810 नए मतदान केंद्र बन गए हैं। इसके साथ ही उन सभी मतदाताओं को यहां शिफ्ट कर दिया गया है, जो कि पूर्व मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक की सीमा से ऊपर जा रहे थे।
विज्ञापन
Uttarakhand: मंत्री राम सिंह कैड़ा पलटे, प्रभारी ईओ की नियुक्ति के आदेश रद्द, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। यहां Search Your Name In Voter List के विकल्प पर क्लिक करें। यहां तीन तरह से अपना नाम सर्च कर सकते हैं। पहला अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर डालकर, दूसरा अपना नाम डालकर और तीसरा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से। आपका नाम और पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी। चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद उन 8.26 लाख मतदाताओं की सूची भी जारी की है, जिनके नाम काटे गए हैं। वहीं, नोटिस वाले मतदाता भी अपनी जानकारी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अगर आपका मतदान केंद्र बदल गया होगा तो घबराएं नहीं। नया मतदान केंद्र भी आपके घर से दो किमी की दूरी तक ही होगा। आपको पहले से इसकी जानकारी होगी तो चुनाव के लिए वोट डालने में परेशानी नहीं होगी।