फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand UTU Paper Leak Case Lifetime ban on teacher accused of paper leak

UTU Paper Leak Case: पेपर लीक के आरोपी प्रोफेसर पर शिक्षक कार्य से आजीवन प्रतिबंध, नोटिस जारी किया

Sun, 26 Jul 2026 07:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Jul 2026 07:44 PM IST
सार

बीती आठ जुलाई को आयोजित परीक्षा के संबंध में विवि को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसमें बीती तीन जुलाई को शिवालिक काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार के व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को साझा करने की की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand UTU Paper Leak Case Lifetime ban on teacher accused of paper leak
अरोपी प्रोफेसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता पर विवि ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से नोटिस जारी किया गया। कहा गया कि प्रो. आशीष को विवि के शिक्षक कार्य, पठन-पाठन, प्रश्नपत्र तैयार करने समेत सभी शैक्षणिक कार्याें के लिए आजीवन प्रतिबंधित किया जाता है।

विज्ञापन


विवि की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान बीती आठ जुलाई को आयोजित परीक्षा के संबंध में विवि को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसमें बीती तीन जुलाई को शिवालिक काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार के व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को साझा करने की की जानकारी दी गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो प्रश्नों में काफी समानता पाई गई थी।
विज्ञापन


एसटीएफ की कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार; फर्जी फर्म खोलकर लगाता था चपत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विवि की ओर से गठित की गई आंतरिक जांच समिति की जांच में सहायक प्रोफेसर की ओर से परीक्षा से पूर्व छात्रों को प्रश्नों को साझा करने की पुष्टि हुई। इस पर प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। उधर मामला सामने आते ही कॉलेज प्रशासन की ओर से शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed