{"_id":"6a661746aad15173010b58b9","slug":"high-tech-cctv-cameras-to-be-installed-soon-at-kedarnath-dhamofferings-and-pilgrims-to-be-monitored-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath: केदारनाथ धाम में जल्द लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे; चढ़ावे और यात्रियों की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath: केदारनाथ धाम में जल्द लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे; चढ़ावे और यात्रियों की होगी निगरानी
Sun, 26 Jul 2026 07:58 PM IST
Alka Tyagi
राजेश सेमवाल मृदुल, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
राजेश सेमवाल मृदुल, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:58 PM IST
सार
केदारनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सीईओ को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम में हाईटेक कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इसका फैसला किया है।
विज्ञापन
बीकेटीसी के अंतर्गत 47 मंदिर आते हैं इनमें कुछ मंदिरों में कैमरे लगे हैं। समिति ने अब निर्णय लिया है कि जिन मंदिरों में ज्यादा श्रद्धालु जाते हैं वहां चढ़ावे की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Rudraprayag: केदारनाथ धाम में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा
विज्ञापन
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केदारनाथ सहित प्रमुख मंदिरों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सीईओ को निर्देशित कर दिया गया है। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। मध्यमेश्वर में नेटवर्क के कारण फिलहाल यह नहीं हो सकेगा।