फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Donation Fraud Offering counting room to be monitored by five CCTV cameras

बदरीनाथ दान चोरी: चढ़ावा गणना कक्ष की पांच सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी; शीशे की दीवार और मजबूत जाली लगाई

Sun, 26 Jul 2026 09:34 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 26 Jul 2026 09:34 PM IST
सार

Badrinath Donation Fraud: गणना कक्ष में मंदिर परिसर की ओर शीशे की दीवार बनाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब तीन फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है।

विज्ञापन
Badrinath Donation Fraud Offering counting room to be monitored by five CCTV cameras
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण के बाद चढ़ावा गणना व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गणना कक्ष में व्यापक बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


गणना कक्ष में मंदिर परिसर की ओर शीशे की दीवार बनाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब तीन फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चढ़ावे की गणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि की निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


Badrinath Temple:  चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस की ओर से गठित जांच समिति चढ़ावे से जुड़े अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण करा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी समानांतर रूप से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

गणना कक्ष में दिखा साधु, पुलिस कर रही तलाश

गोपेश्वर। बदरीनाथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई और अन्य छोटे-मोटे कार्य करने वाला एक साधु चढ़ावा गणना के दौरान अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था। सीसीटीवी फुटेज में भी वह नोट गिनते हुए दिखाई दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए साधु को बुलाया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह बदरीनाथ धाम में नहीं दिख रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और उससे पूछताछ के बाद ही मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed