फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ABVP 71st National Convention in Dehradun S Somanath said nation will rise only with the knowledge

एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन: एस सोमनाथ बोले- युवाओं के ज्ञान, तकनीक और शक्ति से ही होगा राष्ट्र का उत्थान

Fri, 28 Nov 2025 10:16 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Nov 2025 10:16 PM IST
सार

इसरो के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. एस सोमनाथ ने कहा, किसी भी राष्ट्र का उत्थान तभी संभव है जब उसकी युवा पीढ़ी ज्ञान, तकनीक और निडर शक्ति से सम्पन्न हो।

विज्ञापन
ABVP 71st National Convention in Dehradun S Somanath said nation will rise only with the knowledge
एबीवीपी का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। परेड ग्राउंड में अस्थायी रूप से बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर के जनरल विपिन रावत सभागार में हुए कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. एस सोमनाथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसी भी राष्ट्र का उत्थान तभी संभव है जब उसकी युवा पीढ़ी ज्ञान, तकनीक और निडर शक्ति से सम्पन्न हो। आज के युवाओं को देखकर हर्ष होता है, प्रत्येक युवा न केवल वर्तमान का ध्वजवाहक है बल्कि भविष्य का आधार स्तंभ भी है। यह एक आंदोलन है, एक मिशन है और इसी महत्वपूर्ण परिस्थिति में एबीवीपी उभरकर सामने आती है।
विज्ञापन


कहा, युवा का संकल्प ही राष्ट्र का स्वरूप गढ़ता है। हम एक ऐसी वैश्विक तकनीकी शक्ति हैं जिसकी सभ्यता अपनी संस्कृति में गहराई से निहित है। आज विश्व कह रहा है कि भारत 21वीं सदी का नेतृत्व कर रहा है और हम कह रहे हैं कि हमारा समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC Paper Leak: सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, पकड़ में खालिद के लिए पेपर हल करने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर

उन्होंने कहा, भारत की 25 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या युवा है, यह हमारे लिए एक सांस्कृतिक वरदान है। जब युवा दृढ़ होकर खड़े होते हैं तो इतिहास की दिशा बदल जाती है। आप वही पीढ़ी हैं जो भारत का भविष्य लिखेगी। हमारे यहां विज्ञान और अध्यात्म साथ-साथ ज्ञान, संस्कार और सेवा के आधार पर चलते हैं। चंद्रयान-3 के माध्यम से दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला राष्ट्र बना और ऐसे बहुत से मिशनों में हम विश्व को राह दिखा रहे हैं। आज अंतरिक्ष में भी भारत स्पष्ट कह रहा है कि अब हमारा समय है। बिना भय के नवाचार कीजिए, यही आपका धर्म है।

उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन स्वयं से प्रश्न करना चाहिए कि हम राष्ट्र के लिए और उसकी एकता बनाए रखने के लिए क्या कर रहे हैं। भारत एक है और इसे एक रूप में बनाए रखना युवाओं की जिम्मेदारी है। जब हर हाथ में हुनर होगा, हर मन में विश्वास होगा और हर दिल में भारत होगा, वास्तविकता में वही विकसित भारत होगा। इस मौके पर एबीवीपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डाॅ. रघुराज किशोर तिवारी, स्वागत समिति के अध्यक्ष व ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. कमल घनशाला समेत संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed