फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident Dumper and Swift Car Collide SDRF Rescues Five Trapped Passengers Mala Kunti Rishikesh

ऋषिकेश हादसा: मालाकुंठी के पास डंपर और कार की टक्कर, वाहन के अंदर ही फंसे दो भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

Mon, 31 Aug 2026 09:14 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Mon, 31 Aug 2026 09:14 AM IST
सार

मालाकुंठी के पास डंपर और कार की टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद कार में फंसे दो भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident Dumper and Swift Car Collide SDRF Rescues Five Trapped Passengers Mala Kunti Rishikesh
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मालाकुंठी के पास डंपर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण वाहन में सवार चार लोग कार के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह ब्यासी के समीप हुई दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। दोनों मृतक भाई बहन बताए जा रहे हैं। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि एक कार और डंपर में भिड़त हो गई थी। जिसमें ऋषभ सेमवाल (22) पुत्र राकेश सेमवाल व रक्षा सेमवाल (24) पुत्री राकेश सेमवाल निवासी श्रीनगर की मौत हो गई। जबकि घटना में सुहानी पुत्री कमल सिंह निवासी रानीहाट कीर्तिनगर व ईशानी गौड़ पुत्री संजीव गौड़  घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में भूस्खलन से 78 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद कार में सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए थे। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed