{"_id":"6a951010237a24a7e103c19b","slug":"yamunotri-dham-power-supply-to-12-villages-disrupted-due-to-land-subsidence-highway-also-blocked-uttarkashi-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप
Mon, 31 Aug 2026 11:00 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:00 AM IST
सार
भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित है। धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं के वाहन भी जगह-जगह फंसे हुए हैं। भू-धंसाव के चलते 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मान्यता के लिए 200 से ज्यादा मदरसों ने नहीं किया आवेदन, बोर्ड भंग हुए हो चुके दो महीने पूरे
विज्ञापन
एनएच की टीम सुबह से हाईवे को खोलने के लिए मशीनों के साथ जुटी हुई है। एनएच के ईई मनोज रावत और निर्माण कार्य एजेंसी के पीएम गोपाली श्रीनिवासुलू रेड्डी ने बताया कि अधिक मलबा आने और भू-धंसाव के कारण हाईवे बाधित हुआ है। हाईवे को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन