{"_id":"6a954b409d30c6d10400954a","slug":"bharsar-agriculture-university-student-dies-after-illness-students-stage-protest-on-campus-pauri-garhwal-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी गढ़वाल: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विवि भरसार में हॉर्टिकल्चर की छात्रा की मौत, आक्रोशित छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी गढ़वाल: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विवि भरसार में हॉर्टिकल्चर की छात्रा की मौत, आक्रोशित छात्रों का प्रदर्शन
Mon, 31 Aug 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:11 PM IST
सार
भरसार कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। एम्स ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद विवि परिसर में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कृषि एवं औद्यानिकी विवि भरसार में बीएससी चौथे वर्ष की हॉर्टिकल्चर छात्रा मधु यादव (23) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंतनगर निवासी मधु बीते तीन-चार दिनों से बीमार थीं और उनका विवि की डिस्पेंसरी में उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले पाबौ और फिर जिला अस्पताल से श्रीनगर रेफर किया गया। श्रीनगर से छात्रा को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बीते रविवार शाम करीब छह बजे ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोमवार को छात्रा की मौत की सूचना के बाद छात्रों ने विवि परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन