{"_id":"6a2d1b15ba162e953c0f8d3c","slug":"accident-horrific-collision-on-agastyamuni-highway-bullet-and-scooter-reduced-to-wreckage-rudraprayag-news-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: अगस्त्यमुनि हाईवे पर भीषण हादसा, बुलेट और स्कूटी के टकराते ही उड़े परखच्चे, घायलों को कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: अगस्त्यमुनि हाईवे पर भीषण हादसा, बुलेट और स्कूटी के टकराते ही उड़े परखच्चे, घायलों को कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के यात्री बुलेट से केदारनाथ की ओर जा रहे थे, तभी दूसरी दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बेंजी गांव जाने वाले मार्ग के पास एक बुलेट बाइक और स्कूटी के बीच भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के यात्री केदारनाथ की ओर बुलेट से जा रहे थे, तभी दूसरी दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी सवार दिव्यांशु (ग्राम मुसाडुंग) और पायल (ग्राम डांगी गुनाउ), दोनों निवासी जनपद रुद्रप्रयाग, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun IMA: देश को पहली बार आईएमए से मिलीं नौ महिला सैन्य अफसर; राष्ट्रपति बोलीं- यह बदलती तस्वीर
दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। वहीं, बुलेट सवार मध्य प्रदेश निवासी वेदांत शर्मा और अभय शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. शिवांशु ने बताया कि वेदांत शर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।