{"_id":"69b16c57a828db0164063e57","slug":"accident-in-dehradun-bike-collides-with-tree-in-it-park-two-students-from-bihar-and-nagaland-died-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में दर्दनाक हादसा: आईटी पार्क क्षेत्र में पेड़ से टकराई बाइक, बिहार और नागालैंड के दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में दर्दनाक हादसा: आईटी पार्क क्षेत्र में पेड़ से टकराई बाइक, बिहार और नागालैंड के दो छात्रों की मौत
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
दो छात्र धोरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। जब वे आईटी पार्क चौक से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
आईटी पार्क क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।
Trending Videos
मंगलवार रात करीब 11:58 बजे बुलेट बाइक से दो छात्र धोरणपुल से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। जब वे आईटी पार्क चौक से पहले आदर्श एन्क्लेव गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहा बिहार का रहने वाला युवक देव कुमार (22) और उसके साथ बैठा नागालैंड का रहने वाला रोनित विश्वास (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh Accident: बेकाबू कार ने दो साल के बच्चे को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद देव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोनित विश्वास का इलाज जारी रखा। सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बुधवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।