सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mini stadiums will be built in every block of the state: Dhami

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम : धामी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mini stadiums will be built in every block of the state: Dhami
web -
विज्ञापन
- खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
Trending Videos

- इस बार के बजट में सरकार ने किया है प्रावधान,लेगेसी पॉलिसी पर अमल की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश के हर ब्लाक में अब मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को सदन में सीएम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है।
वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने न सिर्फ 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की थी, बल्कि 103 पदक जीतकर इस स्तर के आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। इस आयोजन ने उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में भी पहचान दी। इस आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधारभूत खेल ढांचा विकसित किया गया। लेगेसी पॉलिसी बनाकर सरकार ने इस खेल ढांचे का इस्तेमाल एकेडमी के तौर पर करने का निर्णय लिया है। ताकि खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस संबंध में शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रावधान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed