{"_id":"69c3d54b7508c0248602e300","slug":"accident-in-kalsi-dehradun-loader-vehicle-plunges-200-meters-into-gorge-falls-into-tons-river-driver-dies-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कालसी में हादसा; 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में गिरा लोडर वाहन, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कालसी में हादसा; 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में गिरा लोडर वाहन, चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
लोडर वाहन विकासनगर से त्यूणी राशन का सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
विस्तार
कालसी में बुधवार को हादसा हो गया। हरिपुर-कोटी-क्वानू- मीनस राजमार्ग पर लालढांग के पास एक लोडर (पिकअप) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में गिर गया। दुर्घटना में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी निवासी वाहन चालक अजय भाटी (26) की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos
कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया लोडर वाहन विकासनगर से त्यूणी राशन का सामान लेकर जा रहा था। सुबह करीब 8.00 बजे चालक के परिजनों ने थाने में संपर्क किया। उन्होंने बताया चालक त्यूणी के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। सूचना पर एसडीआरएफ के इकाई प्रभारी सुरेश तोमर भी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर हादसा: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत, पति की जान बाल बाल बची
लालढांग के पास एक वाहन टोंस नदी में गिरा हुआ नजर आया। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। एसडीआरफ ने तलाशी अभियान चलाया। चालक गंभीर से घायल हो गया था, उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की जांच की जा रही है।