पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के तूनखाल में एक ऑल्टो कार संख्या यूके129676 खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
पौड़ी: खाई में गिरी कार, उड़े परखच्चे, तस्वीरों में दर्दनाक हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में राज्य आंदोलनकारी इंदरदत्त शर्मा मौत होने की खबर है। बताया गया कि ये लोग यमकेश्वर तहसील उपजिलाधिकारी से मिलने जा रहे थे।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मण झूला-कांडीखाल मोटर मार्ग के पास हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक सहित पांच की मौत हो गई। मृतकों में उत्तराखंड का एक सिपाही भी शामिल है।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई और राहत बचाव कार्य किया।
मृतकों में इंद्र दत्त शर्मा (55) पुत्र स्व. गिरिजदत्त शर्मा, निवासी आमणी पट्टी उदयपुर तल्ला तहसील यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल (केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्यआंदोलनकारी मंच/ समाजसेवी), चालक सत्यपाल सिंह पयाल (40) पुत्र श्री विक्रम सिंह, निवासी कोठार तहसील यमकेश्वर जनपद पौड़ी (पत्रकार /पूर्व प्रधान कोठार), महिपाल सिंह राणा (52) पुत्र जीत सिंह निवासी घाटटू घाट,मराल तहसील यमकेश्वर, मोहन सिंह बिष्ट (24) पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम बुमई, किमसर तहसील यमकेश्वर हाल पता मनसा देवी ऋषिकेश और कांस्टेबल 340 नागरिक पुलिस नरेंद्र कुमार चौधरी (35) पुत्र सुखबीर सिंह चौधरी निवासी ग्राम टिकोला थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार( हाल पुलिस चौकी नीलकंठ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात) शामिल हैं।