विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड सरकार ने वोट बैंक के लिए नया दांव खेला है। उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी संस्थानों में काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार को अल्पकालीन अवकाश देने का ऐलान किया है।
उत्तराखंड: कांग्रेस सरकार ने दी नमाज के लिए 'छुट्टी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट के इस फैसले के बाद देशभर में हलचल मच गई है। चर्चा है कि भाजपा इसे आगामी विधानसभा चुनाव में भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की पोस्ट और कमेंट्स किए जा रहे हैं। जिनमें लोग अन्य धर्मों के विशेष दिनों पर भी अल्पकालीन छुट्टियां देने की मांग कर रहे हैं।
भाजपा के किसी नेता ने इस बात पर खुलकर मीडिया में कोई बयान तो जारी नहीं किया है, लेकिन अंदर खाने इस फैसले के विरोध की रणनीति बनाए जाने की जानकारी मिल रही है।
बीते शनिवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जुमा की नमाज पढ़ने को सरकारी सेवा में कार्यरत अल्पसंख्यक कर्मियों को हर शुक्रवार को 12.30 से 2 बजे तक अल्पकालिक अवकाश देने का ऐलान किया था।