{"_id":"698ea4dbd5dc9ad7690d5c64","slug":"accident-on-rishikesh-badrinath-highway-pickup-sinks-in-ganga-people-missing-rescue-operation-devprayag-news-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devprayag News: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, पिकअप गंगा में समाई, दो लोग लापता, रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Devprayag News: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, पिकअप गंगा में समाई, दो लोग लापता, रेस्क्यू जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सआज सुबह हादसा हो गया। एक पिकअप गंगा में समा गई। हादसे में दो लोग लापता हैं।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया। घटना देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप की है, जहां सुबह लगभग पांच बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा वाहन अचानक सड़क से उतरकर सीधे नदी में जा गिरा।
Trending Videos
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए नदी की लहरों के बीच युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून अर्जुन हत्याकांड: करीब 25 दिन से लिखी जा रही थी की हत्या की पटकथा, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
नदी के तेज बहाव के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस के जवान मुस्तैदी से खोजबीन में जुटे हैं, हालांकि अभी तक लापता व्यक्तियों और वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवार व्यक्तियों की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X