सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh Badrinath Highway: Rock Falls from Hill onto Vehicle Near Dumping Zone

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहाड़ी से वाहन के ऊपर गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 04 Jun 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार

एक यात्री वाहन श्रीनगर से सवारियां लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। जब वाहन तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहुंचा तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे।

Accident on Rishikesh Badrinath Highway: Rock Falls from Hill onto Vehicle Near Dumping Zone
वाहन पर गिरे पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहाड़ी से अचानक आया पत्थर एक वाहन के ऊपर जा गिरा। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।



चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि एक यात्री वाहन श्रीनगर से सवारियां लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। जब वाहन तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहुंचा तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान एक पत्थर सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: जंगल में शराब पीने से रोका तो युवकों ने की फायरिंग, अवैध तमंचे से चली गोली, दो ग्रामीण घायल
विज्ञापन


हादसे में वाहन चालक कमलेश (45) पुत्र गंगादत्त, निवासी घाट थाना नंदप्रयाग, जनपद चमोली के सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत एक निजी एंबुलेंस से श्रीनगर श्रीकोट अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि वाहन में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने वाहन में सवार सभी यात्रियों को निजी वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed