सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident: Vehicle falls into Tons river, driver from Himachal Pradesh missing, SDRF and police team searching

Accident: टोंस नदी में गिरा वाहन, हिमाचल प्रदेश का चालक लापता, एसडीआरएफ और पुलिस टीम कर रही तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Feb 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक लोडर वाहन नदी में गिरा हुआ था और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था।

Accident: Vehicle falls into Tons river, driver from Himachal Pradesh missing, SDRF and police team searching
वाहन खाई में गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

त्यूणी-सनैल मोटर मार्ग पर रिषाणु गांव में डाडू खड्ड के पास सोमवार को एक वाहन (पिकअप) अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे टोंस नदी में गिर गया। वाहन में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सारी गांव निवासी चालक साहिल (19) सवार था। दुर्घटना से बाद से वह लापता है।

Trending Videos


एसडीआरएफ और पुलिस नदी और किनारों पर उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी त्यूणी अश्विनी बलूनी ने बताया कि वाहन गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक लोडर वाहन नदी में गिरा हुआ था और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। वाहन के आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी और किनारों के पास तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला। जानकारी जुटाने पर पता चला कि वाहन में सवार एक व्यक्ति बीच में उतर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना पर पुलिस ने खाली करवाया कोर्ट

पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंची। उत्तरकाशी के मोरी तहसील क्षेत्र के बंखवाड़ गांव निवासी सैफ ने बताया कि वह भी वाहन में सवार था। वह त्यूणी में ही उतर गया था। उसने चालक का नाम-पता बताया। उसने बताया कि चालक रोहड़ू में बगीचे में गोबर डालकर सहसपुर की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शाम को अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान बीच में रोकना पड़ा। मंगलवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed