सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update chances of rain and snowfall in high altitude areas temperature will not affected

Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान पर नहीं पड़ेगा असर

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Uttarakhand Weather Update: 18 और 19 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Update chances of rain and snowfall in high altitude areas temperature will not affected
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भले ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है लेकिन इसका तापमान पर खास असर देखने को नहीं मिलेगा। खासकर मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से ऊपर ही रहने की संभावना है।

Trending Videos


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, 18 और 19 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर प्रदेश के तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, सोमवार के तापमान की बात करें ताे मैदान से लेकर पहाड़ तक खिली चटक धूप ने गर्मी का अहसास कराया।

दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग: पुणे के रघुनाथ गुरु ने बनाया, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड से हुए सम्मानित

आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed