सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Congress delighted to see thousands of people at the rally leaders gave more importance to march

Dehradun: रैली में हजारों की भीड़ देख गदगद हुए कांग्रेसी, नेताओं ने संबोधन से ज्यादा कूच को दी तवज्जो

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

परेड ग्राउंड में कांग्रेस नेताओं का संबोधन भी नहीं हो पाया और करीब सवा एक बजे मंच से लोकभवन कूच की घोषणा कर दी गई।

Dehradun Congress delighted to see thousands of people at the rally leaders gave more importance to march
रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

लोकभवन घेराव रैली मेें जुटी भीड़ देख कांग्रेसी गदगद दिखे। नेताओं ने संबोधन से ज्यादा कूच को तवज्जो दी। रैली के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। परेड ग्राउंड में कांग्रेस नेताओं का संबोधन भी नहीं हो पाया और करीब सवा एक बजे मंच से लोकभवन कूच की घोषणा कर दी गई।

Trending Videos


घोषणा होते ही ढोल-दमाऊ की थाप और उत्तराखंडी गानों पर नाचते-गाते हुए कांग्रेसियों की भीड़ लोकभवन की तरफ बढ़ी। राजपुर रोड होते हुए जोश के साथ सभी हाथीबड़कला पहुंचे। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। करीब दो घंटे तक पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्कामुक्की चलती रही। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहला बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए और आगे मुख्य बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में एक कांग्रेसी के सिर में चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने आरोप लगा दिया कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस पर मुख्य बैरिकेडिंग के पास बैठे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल वहां से पहली बैरिकेडिंग की तरफ लौट गए। प्रदेश अध्यक्ष के आते ही गुस्साए कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और दोबारा आखिरी बैरिकेडिंग तक जा पहुंचे।

Uttarakhand: बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कांग्रेस की विशाल रैली, एक साथ जुटे पार्टी के दिग्गज नेता

अपने-अपने नेता को मजबूत दिखाने की होड़
रैली के दौरान वरिष्ठ नेताओं के अपने-अपने दल बन गए। कार्यकर्ताओं में कांग्रेस एक की भावना कम लेकिन अपने-अपने नेता को चमकाने की भावना अधिक नजर आई। कोई किसी विधायक की जय करता दिखा तो कोई कुमाऊं, हरिद्वार, चकराता की तरफ के नेताओं की। कांग्रेस जिंदाबाद से ज्यादा यहां पर कांग्रेसी अपने-अपने नेता की जय-जयकार में लगे थे। परेड ग्राउंड से रैली विभिन्न दलों में बंटकर चली। इसी तरह अलग-अलग इलाकों से आए लोग अपने-अपने नेता के नेतृत्व में रैली का हिस्सा बने।

काम नहीं आया डायवर्जन, लगा भीषण जाम
कांग्रेस की रैली के चलते शहर के कई हिस्सों में जाम रहा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस सुबह से ही जुटी रही। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी बनाया था लेकिन इसके बाद भी प्रिंस चौक से लेकर घंटाघर और राजपुर रोड पर भारी जाम लगा रहा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दिखा अलग अंदाज, स्कूटर पर पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने पैदल या गाड़ी का सहारा नहीं लिया। वह स्कूटर पर सवार हो गए। स्कूटर की पिछली सीट पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री ने सबका अभिवादन स्वीकार किया और अपने अंदाज में मुस्कुराते हुए हाथीबड़कला पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed