सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Budget Session 2026 MLAs are showing vigilance, with over 500 questions received so far

Uttarakhand Budget Session: पक्ष-विपक्ष के विधायकों में दिखी सतर्कता, अभी तक मिले 500 से अधिक प्रश्न

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र को गैरसैंण में कराने के संकेत दे दिए हैं। इसके आधार पर विधानसभा सचिवालय ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियां शुरू कर दी है।

Uttarakhand Budget Session 2026 MLAs are showing vigilance, with over 500 questions received so far
उत्तराखंड विधानसभा सत्र - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग(वीडियो ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होने वाले बजट सत्र में क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को उठाने के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायक सर्तक दिख रहे हैं। विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं। सत्र होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है।

Trending Videos


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र को गैरसैंण में कराने के संकेत दे दिए हैं। इसके आधार पर विधानसभा सचिवालय ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से सत्र की तिथि घोषित करनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में लगाई एस्मा, अधिसूचना जारी, हड़ताल करने पर होगी कार्रवाई

माना जा रहा है कि सरकार होली के बाद बजट सत्र की तिथि घोषित कर सकती है। बजट सत्र को देखते हुए पक्ष-विपक्ष के विधायक भी होमवर्क करने में लगे हैं। विधायकों की ओर से 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। प्रश्नों के आने का सिलसिला जारी है।

सरकार की तरफ से प्रश्नों का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। चुनाव वर्ष में हो रहे बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के विधायकों की जिज्ञासा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों व क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं और उन मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ सकारात्मक जवाब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed