{"_id":"6a6c934d88fa614917067a17","slug":"accusation-of-mortgaging-a-rented-scorpio-dehradun-news-c-5-drn1008-1030977-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किराये पर दी स्कॉर्पियो गिरवी रखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किराये पर दी स्कॉर्पियो गिरवी रखने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। किराये पर दी गई स्कॉर्पियो को बिना अनुमति गिरवी रखने का मामला सामने आया है। वाहन स्वामी की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर निवासी दिव्यांशु त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उसने 17 जनवरी 2026 को अनुबंध के तहत अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो विकास कुमार निवासी देवबंद, सहारनपुर को किराये पर दी थी। समझौते के अनुसार हर 15 दिन में किराये का भुगतान होना था और शुरुआत में भुगतान मिलता रहा, लेकिन तीन जुलाई के बाद न तो किराया मिला और न ही वाहन की सही जानकारी दी गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार जानकारी जुटाने पर पता चला कि विकास कुमार ने अपने साथी रजत और उसके रिश्तेदार नीटू के साथ मिलकर स्कॉर्पियो को बिना अनुमति नीटू के पास गिरवी रख दिया। वाहन में लगे जीपीएस की मदद से वह बिलासपुर गांव पहुंचा, जहां स्कॉर्पियो नीटू के घर खड़ी मिली। आरोप है कि नीटू ने स्वीकार किया कि रजत ने यह वाहन उसके पास गिरवी रखा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तीनों आरोपी उसकी गाड़ी वापस नहीं कर रहे हैं और उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से वाहन बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।