फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News four Kanwar Yatri drown into Jatwara Gang Nahar dead Body Recovered

Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा; गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत

Fri, 31 Jul 2026 06:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 31 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

पुलिस को जटवाड़ा पुल के पास चार युवकों के गंगनहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने गंगनहर में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान चारों युवकों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Haridwar News four Kanwar Yatri drown into Jatwara Gang Nahar dead Body Recovered
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को जटवाड़ा पुल के पास चार युवकों के गंगनहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने गंगनहर में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान चारों युवकों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


Rishikesh: लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार; अलर्ट मोड पर राहत-बचाव एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान शिवांशु पुत्र पवन सिंह (16), नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश, निवासी सेक्टर-16/30, चंडीगढ़ और रोहित पुत्र भवानी प्रजापति, निवासी सेक्टर-26, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आए थे।  

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जल पुलिस की टीम में अभियान प्रभारी एएसआई अतुल सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र नेगी, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह रावत, हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह, गोताखोर जानू पाल, मनोज बहुखंडी, चिराग अरोड़ा और वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी शामिल रहे।

गंगा में डूबे दो युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया

वहीं दूसरी तरफ दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान ले में ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें बचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed